Posts

Showing posts with the label कहानी

वो कौन थी?- एक कहानी

वो कौन थी? गांव की कच्ची पगडंडियों से होते हुए मानव आम के बगीचे में पहुँच गया। अभी आम का मौसम शुरू ही हुआ था कि अचानक बहुत तेज आँधी आ गयी। उसके बाद सभी ने अनुमान लगाया कि आज बहुत से कच्चे आम , जिन्हें अमिया कहते हैं, गिरी होंगी। कच्चे आम किसे पसन्द नहीं । आप बतायें क्या आपको पसन्द हैं? ज्यों ही मानव यह प्रश्न किया त्यों ही बाग के ठीक मध्य भाग से आवाज आयी। हाँ पसन्द हैं। वह उस स्वर की खोज में गया किन्तु वहाँ कोई नहीं। तभी अचानक देखा कि कोई लड़की पीत परिधान में तेजी से दौड़ती हुयी जा रही है। वह दृश्य देखने लायक था। ऐसा लग रहा था मानो बाग में एक बहुत से कच्चे आमों के बीच एक पीत वर्ण का सुन्दर आम हो। उसकी छटा शोभनीय होती है, कल्पना करें। फिर मानव उसे देख नहीं सका। और वो चली गयी। वो कौन थी? उसके बाद मानव आम के बाग में दिखाई देने वाली उस लड़की के बारे में सोचता है। वह किसी से पूछना भी चाहता है किन्तु संकोचवश किसी से कुछ नहीं कहता। वह सोचता है लोग कहेंगे-  क्या, क्यों और कैसे? जब वह स्वयं उसके विषय में नहीं जानता तो लोगों को क्या बताएगा? अतः स्वयं ही पता लगाने का प्रयास करता है। वह दूसर...